Wednesday, May 29, 2019

RHMY राष्ट्र हित में मेरा योगदान

दोस्तों जय हिंद 
RHMY राष्ट्र हित में मेरा योगदान 
जैसा कि आप नाम पढ़ कर जान सकते हैं कि राष्ट्र हित में मेरा योगदान के क्या अर्थ हैं फिर भी मेरा दिल कर रहा है कि आपके बीच अपने विचार प्रकट करूँ ।
साथियों हर भारतीय नागरिक किसी न किसी रूप में राष्ट्र के लिए अपना योगदान दे रहा है चाहे सैनिक के रूप में, नेता बनकर अथवा वैज्ञानिक, डॉक्टर ,प्रशासनिक अधिकारी,  अध्यापक , अध्यात्म से जुड़ कर, किसान के रूप में या अन्य किसी भी माध्यम से अपना योगदान दें रहे हैं ।
अब सवाल यह है कि आप और हम सब कितने इमानदारी से अपना राष्ट्र के हित में योगदान दें रहे हैं ?
अपने आप से पूछे जाने वाले सवाल  के बाद अपना योगदान 
राष्ट्र हित में कितना कर रहे हैं तो जबाब में आपका अन्तर्मन स्वयं दे रहा है। 
बस यही सोच कर हम सभी राष्ट्र हित में योगदान दें ।
100% अपनी-अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाया जाए।
अब सवाल उठता है कि कोई ऐसा क्यों करेंगे और कौन क्या बोलेगा इस तरह की सोच का अंत करने के लिए तो देश में कानून का डर होना चाहिए ।
हर कार्यालयों में cctv कैमरे की व्यवस्था की जाए ।
उन्नति के लिए डर जरूरी है ।
राष्ट्र की शक्ती के लिए राष्ट्र हित में हर भारतीय नागरिक का राष्ट्र हित में 100% योगदान अति आवश्यक है ।
दूसरे को दोष देने के बजाए अपने आप में अवश्य बदलाव करें और सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलकर अपने देश को मजबूत बनाने के लिए एक जुट होकर समस्याओं का समाधान करने के लिये डट जाएँ । जिससे हमारे देश को हर अच्छे क्षेत्र में विश्व में नंबर एक पर लाया जा सकता है ।
मेरा हर काम राष्ट्र हित में होगा और आपका???
फ़िर मिलेंगे चलते चलते ।।

Monday, May 20, 2019

स्वस्थ भारत स्मृद्ध भारत शक्तिशाली भारत
साथियों जय हिंद
बहुत समय के बाद ही सही लेकिन बेहद जरूरी बातों को लेकर आपके बीच आया हूँ
लोक सभा चुनाव समाप्त हो गए हैं अब 23 मई 2019 को नतीजे सामने होंगे ।
सरकार कोई भी पार्टी बनाए। लेकिन नई सरकार से उम्मीद है कि वो भारत को स्वस्थ स्मृद्ध और शक्तिशाली राष्ट्र बनाए ।
इसके लिए ये काम करने होंगे:-

  1. हर स्कूल कार्यालयों में cctv केमरे हो सरकारी कार्यालयों के काम की  रिकॉर्डिंग हो सारे सरकारी कामों को लोग लाइव चौराहे पर देखे । हर कार्यालयों का काम करने का और कितना काम करते हैं सबकी रिकॉर्डिंग Dc ऑफ़िस में online सेव हो ।
  2. शिक्षा को रोजगार से जोड़े तथा सरकारी कर्मचारियों अधिकारियों के बच्चे सरकारी स्कूल-कालेज में ही पढ़ाएं जाएँ जिससे सरकारी स्कूल-कालेज के स्तर में सुधार हो सकता है । इसके लिए देश हित में संशोधन सरकार को करना पड़े तो कर लेना चाहिए ।
  3. हर परीक्षा और साक्षात्कार का सीधा प्रसारण हो ।
  4. जाति आधारित आरक्षण एक बार सबको देने के बाद समाप्त हो । आर्थिक आधार पर आरक्षण एक बार सबको देने के बाद समाप्त हो । देश में टेलेंट की कद्र हो। योग्यता के आधार पर ही चयनित करने की व्यवस्था हो ।
  5. किसानों को बीज खाद दवाओं का समय पर मिलना सुनिश्चित करें और ऊचित मूल्य मिले ।
  6. देश की सुरक्षा व्यवस्था और देश की सेना को उच्च स्तर की सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएँ और शहीदों के परिवार को कम से कम 10000000/-रूपये दिया जाए।
  7. स्वदेशी चीज़ में गुणवत्ता लाकर ज्यादा से ज्यादा स्वदेशी अनाज का इस्तेमाल किया जाए ।
  8. विकलांग व्यक्तियों को जो योग्यता रखते हैं राज्य सभा लोक सभा विधानसभा में सीट पर एक बार आरक्षण मिले ।
  9. अस्पताल में लाइन में न खड़े रहना पड़े ऐसी व्यवस्था बहाल हो।
  10. सड़कों की दिशा और दशा दोनों अच्छी हो।
  11. सभी देशवासियों को स्वच्छ जल जल्दी से जल्दी उपलब्ध हो ।
  12. हर गाँव में सड़क बिजली स्कूल अस्पताल फायर ब्रिगेड  बैंक इन्टरनेट राशन डिपो हो।
  13. हर बेरोजगार के लिए रोजगार ।
और भी बहुत कुछ है शेष अगले भाग में 
धन्यवाद 
yubrajnegi@gamil.com 
94180 09119