Monday, July 20, 2026

क्या आपने अभी तक सोचा और अपने आप से पूछा???

 👉क्या आपने अभी तक सोचा और पूछा अपने आप से कि आपके पंचायत के सरकारी स्कूल की जर्जर हालत क्यों है ?

👉क्या आपने अभी तक सोचा और पूछा अपने आप से कि आपके पंचायत के सरकारी डिस्पेंसरी की जर्जर हालत क्यों है या आपके पंचायत में एक डिस्पेंसरी भी क्यों नहीं है ?

👉क्या आपने अभी तक सोचा और पूछा अपने आप से कि आपके पंचायत के लिए जो सड़क है वो खराब क्यों है या उसमें ड्रेनेज सिस्टम क्यों नहीं है या आपके पंचायत तक सड़क सुविधा क्यों नहीं है ?

👉क्या आपने अभी तक सोचा और पूछा अपने आप से कि आपके पंचायत में स्वच्छ पेयजल क्यों नहीं है ?

👉क्या आपने अभी तक सोचा और पूछा अपने आप से कि आपके पंचायत में बच्चों के लिए लाइब्रेरी क्यों नहीं है?

👉क्या आपने अभी तक सोचा और पूछा अपने आप से कि आपके पंचायत में खेल का मैदान या इंडोर स्टेडियम क्यों नहीं है?

👉 क्या आपने अभी तक सोचा और पूछा अपने आप से कि आपके पंचायत में बिजली आपूर्ति 24 घण्टे 12 महीने रहती है या नहीं , बार-बार बिजली जाती क्यों है?

👉 क्या आपने अभी तक सोचा और पूछा अपने आप से कि आपके पंचायत में कूड़ा कचरे का निष्पादन करने की सही व्यवस्था क्यों नहीं है?

👉 क्या आपने अभी तक सोचा कि और पूछा अपने आप से कि आपके पंचायत में वृक्षारोपण करने की सही व्यवस्था/ योजना क्यों नहीं है?

👉क्या आपने अभी तक सोचा और पूछा अपने आप से कि आपके पंचायत में एक अच्छा व्यवस्थित गौ सदन क्यों नहीं है ?

👉क्या आपने अभी तक सोचा और पूछा अपने आप से कि आपके बच्चों के NEET के पेपर या अन्य भर्ती वाले प्रतियोगितात्मक पेपर लीक क्यों हो रहे हैं ?

अगर आपने अभी तक नहीं सोचा तो सोचना शुरू कीजिए और पूछना शुरू कीजिए.....अपने आप से और अपने चुने हुए प्रतिनिधि से....!

सवाल कीजिए ! विधायिका और कार्यपालिका से....और संतोषजनक जबाव न मिले तो न्याय मांगें न्यायपालिका से....!

फिर भी न्याय नहीं मिल पाए...तो जाएं जनता की अदालत में ......!

बिना किसी द्वेष,  भेद, जाति, धर्म की राजनीति के, निस्वार्थ भाव से देशभक्ति से राष्ट्र हित सर्वोपरि मानते हुए....एक जुट होकर अन्याय और बुराई के खिलाफ आवाज़ बुलंद करनी होगी l 

इसलिए बहुत जल्द "ABHI TAK " "अभी तक " शुरू करने जा रहा है....एक ग्राउंड सर्वे ...जी हां....Ground ZERO से 

निष्पक्ष, पारदर्शी, सबसे तेज़, सबसे स्टीक सर्वे....!

जो दिखाएगा आपको केवल और केवल सच !

प्रथम चरण में जिला :

कुल्लू , लाहौल स्पिति ,चंबा, मंडी,  हमीरपुर , किन्नौर ।

द्वितीय चरण में जिला :

बिलासपुर, सोलन ,शिमला, सिरमौर, कांगड़ा , ऊना ।