Tuesday, June 18, 2024

भारत को आत्मनिर्भर कैसे बनाएं ? राष्ट्र हित में कुछ अनमोल सुझाव

 सभी साथियों को मेरा प्यार भरा नमस्कार 

4 जून 2024 को लोकसभा चुनाव के परिणाम निकलने के बाद एक बार फिर से श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में NDA की सरकार हमारे देश में बन गई है तथा उम्मीद करते हैं कि इस बार NDA देश में जन कल्याणकारी योजनायें धरातल पर लागू करेगी I 

वर्तमान में देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सबसे पहले तो पर्यावरण बचाना होगा, जिसके लिए देश की 140 करोड़ जनता में से कम से कम 50 करोड़ जनता को अपने जन्म दिवस पर 10-10 पेड़ लगाने चाहिए I

कूड़ा कचरा कहाँ देना है इसकी व्यवस्थित सरंचना होनी चाहिए I हर जिला का अपना कूड़ा कचरा सयंत्र प्लांट होना चाहिए जिसका साल में कम से कम 4 बार औचक निरिक्षण किया जाना चाहिए ,ये निरिक्षण जनता के माध्यम से लाइव होना चाहिए I

"जल ही जीवन है ,जल है तो कल है " को धरातल पर लागू करने की आवश्यकता है ,बड़े खेद की बात है कि आज़ादी के 77 वर्ष बाद भी देशवासियों को स्वच्छ जल नसीब नहीं हो रहा है I स्वच्छ जल की सुविधा होनी चाहिए I 

ब्यास पार्वती के पवित्र संगम जिया में घाट बनाया जा सकता है तथा राफ्टिंग - बोटिंग करवाई जा सकती है, फ़ोरलेन से संगम स्थल तक दोनों तरफ सर्कुलर रोड़ बनाया जा सकता है जहाँ धार्मिक एवं पर्यटन की दृष्टि से गतिविधियाँ करवाई जा सकती हैं I  वॉल्वो बस स्टैंड बनाया जा सकता है क्योंकि कुल्लू मनाली में वॉल्वो बस स्टैंड नहीं है और  न केवल देश का अपितु अंतर्राष्ट्रीय स्तर का पर्यटक कुल्लू मनाली घूमने आता है I ब्यास पार्वती के दोनों तरफ तटीकरण किया जाए I 

 हिमाचल प्रदेश देव भूमि है जहाँ  हजारों की तादाद में देवी देवता हारियान सहित ब्यास पार्वती के पवित्र संगम स्थल पर स्नान करने आते है संगम स्थल की ओर जाने के लिए पार्वती नदी पर बने पुल को जो जुलाई 2023 में बाढ़ में बह गया था उसे शीघ्र बनाया जाए I जिससे देवी देवताओं के हारियानों को ब्यास पार्वती के पवित्र संगम स्थल जिया तक आने में कोई कठिनाई न हो I

बिजली महादेव की पहाड़ी पर पैदल ट्रैक ज़िया से बिजली महादेव तक पक्का पेवर वाला रास्ता बनाया जाए जिस पर ट्रैकिंग करने वाले सैलानी यहाँ के स्वच्छ वातावरण में ताजा और फ़्रेश हवा को महसूस कर सके I इस स्थान पर उपरोक्त गतिविधि करने से पर्यटन के माध्यम से सरकार को अच्छा राजस्व प्राप्त होगा और स्थानीय  लोगों को रोजगार मिलेगा साथ ही हिमाचल प्रदेश के वासियों को भी अच्छा रोजगार मिलेगा I  

हर जिला में पार्किंग स्थल बनाए जाने चाहिए तथा प्रदूषण नियंत्रण के लिए ईवन ओड नम्बर गाड़ियाँ सड़क पर चलनी चाहिए जिसमें आवश्यक सेवा वाली गाड़ियों को छूट मिलनी चाहिए I 

काबिल को मौका मिलना चाहिए I जिसके लिए प्रतियोगात्मक परीक्षाएं लाइव 100% और

साक्षात्कार 100 % लाइव होना चाहिए जिसे देश की आम जनता लाइव देखे I देश की बागडोर काबिल हाथों में होगी तभी देश आगे बढ़ेगा I पेपर लीक की सजा फांसी होनी चाहिए I 

कृषि में सुधार करने के लिए स्वामी नाथन की रिपोर्ट को लागू किया जाना चाहिए I किसानों को उचित MSP मिलना चाहिए I 

पहली कक्षा से कौशल विकास की कक्षाएं लगनी चाहिए I शिक्षा को रोजगार से जोड़ना चाहिए I हर जिले में आदर्श स्कूल हो जहाँ साइंस व कंप्यूटर सहित सभी विषयों के निपुण अध्यापक हों I 

हर जिले में आधुनिक अस्पताल हो I 

देश में केवल 5 चीज फ्री होनी चाहिए:

(A) शिक्षा (हर नागरिक को उच्च शिक्षा )

(B )ईलाज (हर भारतीय को)

(C )पानी प्रति व्यक्ति (पीने का 70 लीटर/अन्य उदेश्य के लिए 2000 लीटर मासिक)   

(D) 300 यूनिट बिजली मासिक 

(E ) न्याय 

विकलांग और 70 साल से अधिक आयु के लोगों के लिए मुफ्त राशन या राशन भता ।(केवल 70 वर्ष से अधिक आयु के लोगो को जो BPL में हो या जिनकी देख भाल करने वाला न हो उनको और विकलांगों को मुफ्त राशन/मुफ्त भोजन की सुविधा हो) बाकी किसी को शिक्षा और चिकित्सीय स्वास्थ्य सुविधा के अतिरिक्त कुछ भी मुफ्त नहीं होना चाहिए। 

सरकार की आमदनी कैसे बढ़गी आइए जरा गौर करें:

टैक्स 1 लाख रुपए सालाना की कमाई पर 2 % 

5 लाख सालाना की कमाई पर  3%

10 लाख से 20 लाख सालाना की कमाई पर 5%

20 लाख से 1 करोड़ सालाना तक की कमाई पर  10%

1 करोड़ से अधिक सालाना तक की कमाई पर  20%

100% लोगो को टैक्स भरना अनिवार्य होना चाहिए हर टैक्स पेयी की जीवन बीमा सरकार की तरफ से होगी और टैक्स पेयी की दुर्घटनावश मृत्यु पर उसके आश्रितों को कम से कम 2 लाख रुपए और अधिकतम 3 करोड़ रुपये दिए जायेंगे I 

एक देश एक कानून होना चाहिए। जनसंख्या नियंत्रण कानून होना चाहिए सभी देशवासियों के लिए। 

15 अगस्त 2025 के बाद 2 से अधिक बच्चों के माता पिता को सरकार से मिलने वाली सारी सुविधाएं उपलब्ध न हो। एसे माता पिता को चुनाव लड़ने पर प्रतिबंध लगाया जाए। 



हर देशवासी आत्मनिर्भर होगा तभी देश आत्मनिर्भर होगा I  

जय हिन्द जय भारत I 

भवदीय 

आपका अपना युव राज नेगी I 

+919418009119






 

Saturday, June 1, 2024

नयीं सरकार से उम्मीद और बुनियादी सवाल

 देश के वोटरों ने अपना काम कर दिया है। 

04 जून 2024 के लिए सभी को शुभकामनायें और अग्रिम बधाई। 

जिसकी भी सरकार बनें बस मजबूत सरकार बनें ।

👇🏻

67 लाख बच्चे भूखे सो रहे हैं रोज भारत में...

👇🏻

शिक्षा और ईलाज आम आदमी की पहुँच से दूर हो गया है ....

👇🏻

सरकारी क्षेत्र में रोजगार तो लगभग खत्म ही है अगर है भी तो एक अनार सौ बीमार ..पेपर लीक..सिफारिश...

👇🏻

राजनीतिक चश्मा उतार कर देश बचाइए। 

अगर राजनीति करनी ही है तो शिक्षा स्वास्थ्य और रोजगार  धरातल पर 100% सुधार करने का विज़न और एक्शन प्लानर नेतृत्व वाली राजनीति होनी चाहिए।

👇🏻 

नेता कुछ नहीं करेंगे जब तक देश की जनता जागरूक नहीं होगी । 

नयी सरकार से

कुछ बुनियादी सवाल जरुर करें:

👉🏻कूड़े-करकट को कहां देना/फेंकना है यह अभी तक मालूम नहीं?

👉🏻साफ पीने का पानी 140 करोड़ देशवासियों को कब मिलेगा ?

👉🏻शिक्षा पर सबका अधिकार लेकिन उच्च स्तरीय उच्च शिक्षा पर फ्री अधिकार कब नसीब होगा?

👉🏻चिकित्सीय सुविधा पर सबका अधिकार लेकिन उच्च स्तरीय चिकित्सीय सुविधा पर फ्री अधिकार कब नसीब होगा?

👉🏻देश में केवल 5 चीज फ्री होनी चाहिए:

(A) शिक्षा 

(B )ईलाज 

(C )पानी प्रति व्यक्ति (पीने का 70 लीटर/अन्य उदेश्य के लिए 2000 लीटर मासिक)   

(D) 300 यूनिट बिजली मासिक 

(E )विकलांग और 70 साल से अधिक आयु के लोगों के लिए मुफ्त राशन या राशन भता ।


देश को आत्मनिर्भर नेशन बनाने के लिए क्या विज़न और एक्शन प्लान है???


किसी भी देश की तरक्की 

उस देश के नागरिकों की तरक्की से है ।

मकसद सभी का एक होना चाहिए देश हित, देश सुरक्षित और देश आत्मनिर्भर। 

जय हिंद जय भारत। 

 *मिशन आत्मनिर्भर नेशन 2032*

Friday, September 22, 2023

Pain of Patwari and Kanungo how to improve Revenue System

कुछ भी करने से पहले जरा गौर करना सरकार...

हम सरकार के हितैषी हैं और एक बार ...

हमारी पुकार दिल से सुनो सरकार !

पूरे हिमाचल प्रदेश की पुकार यह है कि यदि सही मायने में राजस्व विभाग में सुधार करना है तो कृपया सबसे पहले :

1: 100% VACANCIES fill up ho....

Patwari,Kanungo,Aok in Tehsil and Sub Division, Full time Peon for every Patwarkhana and Kanungo offices,Data entry operator for every Tehsil and Sub Tehsil which will perform only revenue related work.

2: 100% High tech Patwarkhana and Kanungo offices.i.e. fully equipped with electricity and water connection with toilet facilities as well as Computer Printer and internet connection with high speed internet..

3: 4×4 Vehicle for every Tehsil and Sub Tehsil level which could be used by Revenue official and Field agency in case of emergency and whenever needed.

4: One Panchayat One Patwari and Four Patwari one Kanungo post must be created.

5:Before making time frame have a close look to the work performed by Patwari and Kanungo as Revenue official:

1. Jamabandi updation 

2. Mutation entry

3. Demarcation 

4. Partition 

5. Girdawari 

6. Court matters 

7. Spot reports

8. Disaster management 

9. Agriculture census 

10.Minor Irrigation census 

11. Election Duty

12. SVAMITVA Scheme implementation 

13. Preparations of encroachment cases.(Misal Kabza Nazayaz preparations)

14.Bank KCC reports.

15. All type of Certificates

16. Nakal Jamabandi verification 

17. VIP Duty Protocol Duty 

18. Mauka Tatima 

19. TRS Girdawari 

20. Crop cutting experiment 

21. BPL Verification 

22. Online work 

23. RMS portal 

24. Preparation of Relief Cases 

25. Recovery of Land Revenue 

26. Assistance in Police enquiry 

27. TD form verification 

28. Land Acquisition work

29. All types of Pension Form

30. All Miscellaneous work.

31. Distance Certificate in every sale deed.

32. Last but not least PM Kisan.

33. Consultancy. 

34.Monthly evidence in DFO court or other courts for making Nazayaz kabza cases...

35.CM helpline 

36.Whatsup DAAK,  

37.RTI matters.

38. Various Joint inspection.

39.2/3 Viswa scheme 

40.FRA cases

41.Section 118 reports.

42.TCP reports 

43. Additional charge of other's Post. 

44. Construction and repair work management of own Office. 


Now think there are 30-31 days in one month and above mentioned single work can take one whole day.

Just imagine this is what  on ground level is happening. 

We the All Vros and Kanungos including Revenue officers are not against the Government..

We are the chain who ensure the implementation of Government schemes on ground level..


It is dire need to full fill the demands and sort out the genuine issues ..


Union is Strength.


Together Joint Village Revenue Officer and Kanungo Association Himachal Pradesh 

And 

Revenue Officer Association Himachal Pradesh must come forward and fight Together for betterment of Revenue department.


Regards


JVROKA HP 

STATE TEAM 

Yub Raj Negi 

State Press Secretary Joint Village Revenue Officer and Kanungo Association Himachal Pradesh 

94180 09119

www.yubrajnegi.blogspot.in


🙏🏻💐👍🏻🥰🇮🇳

Friday, July 7, 2023

Mayad Valley beautiful valley

इस ग्रुप के जिम्मेदार सदस्य और मयाड़ वैली के उड़गोस गांव से सम्बंधित होने के कारण मैं यह दायित्व समझता हूँ कि हमारी घाटी का विकास हो। मैं सही को सही और गलत को गलत कहने से नहीं डरता हूँ। 

Mayad Valley तक पहुंचने के लिए कुल्लू मनाली एयरपोर्ट भुन्तर तक हवाई जहाज से या सड़क मार्ग से आ सकते हैं ।भुन्तर से मात्र 170 किलोमीटर दूर कुल्लू मनाली अटल टनल होकर उदयपुर से आगे एक खूबसूरत वैली आपकी राह देख रही है यहां के लोग आपकी मेहमानवाजी में कोई कमी नहीं रखते। 

मैं किसी का पक्ष और किसी का विरोध भी नहीं कर रहा हूँ। 

मेरे कुछ सुझाव और विनम्र अनुरोध हैं जो पूरी मयाड़ वैली के युवाओं के लिए हैं जो निम्नलिखित हैं : 

💥👉🏻1 मयाड़ वैली के विकास के लिए मयाड़ वैली का आदमी (पुरुष और महिला) ही चिन्तित होगा/ होगी। 

💥👉🏻2  अतीत में क्या हुआ उसको भूलकर नए युग का सूत्रपात करें। 

💥👉🏻3 मयाड़ वैली एसोसिएशन संस्था का पंजीकरण करें यह काम मयाड़ वैली के हर गांव से कम से कम 3-3 सदस्य को जोड़कर किया जाए। 

💥👉🏻4 मयाड़ वैली आज तक विकास की दृष्टि से उपेक्षित रही इस पर सभी लोग गम्भीर होकर विचार कीजिए और पंचायत प्रतिनिधि के माध्यम से सकारात्मक आवाज उठाइए। 

💥👉🏻5 स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क, बिजली, पानी,दूरसंचार, पर्यटन,खेल व कृषि, बागवानी में कोई कमी है तो उसमें सुधार करने के लिए आगे आंए ।

💥👉🏻6 आने वाले समय में मयाड़ में इतने पर्यटक आएंगे कि आप कल्पना भी नहीं कर सकते। लेकिन यह तभी होगा जब यहां भाइचारे, आपसी प्रेम और सौहार्दपूर्ण का वातावरण होगा। 

💥👉🏻7 पारम्परिक व्यंजन और पारम्परिक लोक गीतों और पारम्परिक गतिविधियां संजोए हुए आगे बढ़ना होगा। 

💥👉🏻8 बिना किसी द्वेष भेद और नफ़रत की राजनीति किए और अपनी इगो को त्याग कर अच्छी प्लानिंग करनी होगी जिसमें सम्पूर्ण वैली का विकास हो  और यहां के सभी लोग आत्मनिर्भर बनें ।

💥👉🏻9 जिला कुल्लू में एक भव्य मयाड़ भवन हो। 

अन्त में मैं यही कहना चाहता हूँ कि मेरा मकसद कभी भी किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाने की नहीं रही है। 

साथियो याद रखना 

जो झुकता है वही ऊपर उठता है

और 

झुकता वही है जिसमें जान होती है , 

अकड़ तो मुर्दा की पहचान होती है ।

महात्मा बुद्ध जी ने कहा है:

वर्तमान में जियो 🙏🏻💐🥰

मुझे उम्मीद ही नहीं बल्कि पूर्ण विश्वास है कि मेरी उपरोक्त बातों पर इस ग्रुप के जिम्मेदार नागरिक जरूर ध्यान केंद्रित कर अमल करेंगे। 

अभी नहीं तो कभी नहीं। ।

भवदीय 

युवराज 

Mobile 94180 09119 

www.yubrajnegi.blogspot.in

Saturday, September 25, 2021

JKHM (जख़्म) जनता क्यों है मौन ?


JKHM =जनता क्यों है मौन ❓❓❓

मुझे तो कोई फर्क नहीं पड़ता पड़ोस में आग लगी है या दुर्घटना घटी है मैं नहीं जानता हूँ कि वो कौन है ❓

उनके साथ अन्याय हो रहा है या हुआ है मुझे क्या मेरे साथ नहीं हुआ है मैं बीच बचाव में क्यों जाऊं क्यों अपना समय बर्बाद करूँ❓

मुझे नहीं पड़ना किसी के चक्कर में मेरा काम हो रहा है मुझे क्या मैं क्यों लड़ता रहूँ सिस्टम से❓

कुछ ऐसे ही विचार हमको गुलामी की ओर ले जाते हैं

और हम अपने आप को संभाल नहीं पाते हैं ।

जब अपनेे आप पर बीत जाती है तो सिस्टम को दोष देते हैं कहते हैं सरकार ये नहीं करती वो नहीं करती लोग ऐसे हैं वैसे हैं ।

आखिर कौन है सरकार ❓

वास्तव में आप और हम हैं सरकार

हम ही चुनते हैं सरकार और हम ही हो जाते हैं लाचार ।

क्योंकि हम अपनी ताकत भूल चुके हैं , गुलामी की आदत हो गई है , चाटूकारिता करते हुए हम भूल जाते हैं सही क्या है और गलत क्या है यह नहीं जानते कि हम पतन की ओर जा रहे हैं।

हम भूल जाते हैं कि मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है पाॅंच तत्वों से मिलकर बना है यह शरीर

भू , गगन , वायु , अग्नी , नीर

भ +ग+ वा+ न

उसे अपने जीवन में इन पांच तत्व का ज्ञान होना अत्यंत आवश्यक है

इसके अतिरिक्त उसे समाज में लोगों की आवश्यकता होती है।

आज के समय में लोग इतने व्यस्त हो गये हैं कि या स्वार्थ सिद्ध करने में लगे हैं उन्हें सही को सही और गलत को गलत कहने की फुर्सत नहीं है , धिक्कार है ऐसे लोगों पर।

नेता जी सुभाषचंद्र बोस ने कहा था  :

"सबसे बड़ा अपराध है अन्याय सहना और गलत के साथ समझौता करना।"

 आज लोग डरते हैं गलत के खिलाफ आवाज़ उठानें को

यदि कोई आवाज अन्याय के विरोध में ऊठती भी है ,या तो उसको दबा दिया जाता है या उसका राजनीतिकरण कर मुद्दों से जनता को भटकाया जाता है।

हम किस तरफ जा रहे हैं ❓

हमें बेहतर कल के लिए आज सुधार करना जरूरी है।

अपना पराया का भेद भूलकर आगे आना चाहिए और अपने देश की उन्नति और ख़ुशहाली के लिए गलत को गलत और सही को सही कहने की हिम्मत करनी चाहिए।

भगवान ने मनुष्य योनि को सब योनियों में श्रेष्ठ बनाया है।

इंसान हो इंसानियत का काम करो। 

जिओ और जीने दो।

जय जवान, जय किसान ।

जय विज्ञान, जय हिन्दुस्तान।।

🙏💐🙏







Sunday, May 10, 2020

..Life After Death...like Rebirth....

It was sunny day when I was in 7th class with my school friend we all went to the River bath here river mentioned is a nala
Which was quite deep.

We all were enjoying suddenly I have felt that someone pulling inside the water.
Actually it was nothing but water wave round in shape after few seconds it disappeared me from friends at site.
Among my friends two Rintu AND Vitu tried me to save my life but it was not in their hand.
I remembered that they all were looking blurred and I was no more at that moment for them.
I heard few sound
"गलत है गलत है गलत आ गया है अभी तक इसका समय नहीं हुआ है "
After few minutes
I was there near big stone/rock.
Safe but another life blessed at same age.
It was really miracle.
23 साल पहले की बात है यह ।

Wednesday, May 29, 2019

RHMY राष्ट्र हित में मेरा योगदान

दोस्तों जय हिंद 
RHMY राष्ट्र हित में मेरा योगदान 
जैसा कि आप नाम पढ़ कर जान सकते हैं कि राष्ट्र हित में मेरा योगदान के क्या अर्थ हैं फिर भी मेरा दिल कर रहा है कि आपके बीच अपने विचार प्रकट करूँ ।
साथियों हर भारतीय नागरिक किसी न किसी रूप में राष्ट्र के लिए अपना योगदान दे रहा है चाहे सैनिक के रूप में, नेता बनकर अथवा वैज्ञानिक, डॉक्टर ,प्रशासनिक अधिकारी,  अध्यापक , अध्यात्म से जुड़ कर, किसान के रूप में या अन्य किसी भी माध्यम से अपना योगदान दें रहे हैं ।
अब सवाल यह है कि आप और हम सब कितने इमानदारी से अपना राष्ट्र के हित में योगदान दें रहे हैं ?
अपने आप से पूछे जाने वाले सवाल  के बाद अपना योगदान 
राष्ट्र हित में कितना कर रहे हैं तो जबाब में आपका अन्तर्मन स्वयं दे रहा है। 
बस यही सोच कर हम सभी राष्ट्र हित में योगदान दें ।
100% अपनी-अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाया जाए।
अब सवाल उठता है कि कोई ऐसा क्यों करेंगे और कौन क्या बोलेगा इस तरह की सोच का अंत करने के लिए तो देश में कानून का डर होना चाहिए ।
हर कार्यालयों में cctv कैमरे की व्यवस्था की जाए ।
उन्नति के लिए डर जरूरी है ।
राष्ट्र की शक्ती के लिए राष्ट्र हित में हर भारतीय नागरिक का राष्ट्र हित में 100% योगदान अति आवश्यक है ।
दूसरे को दोष देने के बजाए अपने आप में अवश्य बदलाव करें और सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलकर अपने देश को मजबूत बनाने के लिए एक जुट होकर समस्याओं का समाधान करने के लिये डट जाएँ । जिससे हमारे देश को हर अच्छे क्षेत्र में विश्व में नंबर एक पर लाया जा सकता है ।
मेरा हर काम राष्ट्र हित में होगा और आपका???
फ़िर मिलेंगे चलते चलते ।।