सभी साथियों को मेरा प्यार भरा नमस्कार
4 जून 2024 को लोकसभा चुनाव के परिणाम निकलने के बाद एक बार फिर से श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में NDA की सरकार हमारे देश में बन गई है तथा उम्मीद करते हैं कि इस बार NDA देश में जन कल्याणकारी योजनायें धरातल पर लागू करेगी I
वर्तमान में देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सबसे पहले तो पर्यावरण बचाना होगा, जिसके लिए देश की 140 करोड़ जनता में से कम से कम 50 करोड़ जनता को अपने जन्म दिवस पर 10-10 पेड़ लगाने चाहिए I
कूड़ा कचरा कहाँ देना है इसकी व्यवस्थित सरंचना होनी चाहिए I हर जिला का अपना कूड़ा कचरा सयंत्र प्लांट होना चाहिए जिसका साल में कम से कम 4 बार औचक निरिक्षण किया जाना चाहिए ,ये निरिक्षण जनता के माध्यम से लाइव होना चाहिए I
"जल ही जीवन है ,जल है तो कल है " को धरातल पर लागू करने की आवश्यकता है ,बड़े खेद की बात है कि आज़ादी के 77 वर्ष बाद भी देशवासियों को स्वच्छ जल नसीब नहीं हो रहा है I स्वच्छ जल की सुविधा होनी चाहिए I
ब्यास पार्वती के पवित्र संगम जिया में घाट बनाया जा सकता है तथा राफ्टिंग - बोटिंग करवाई जा सकती है, फ़ोरलेन से संगम स्थल तक दोनों तरफ सर्कुलर रोड़ बनाया जा सकता है जहाँ धार्मिक एवं पर्यटन की दृष्टि से गतिविधियाँ करवाई जा सकती हैं I वॉल्वो बस स्टैंड बनाया जा सकता है क्योंकि कुल्लू मनाली में वॉल्वो बस स्टैंड नहीं है और न केवल देश का अपितु अंतर्राष्ट्रीय स्तर का पर्यटक कुल्लू मनाली घूमने आता है I ब्यास पार्वती के दोनों तरफ तटीकरण किया जाए I
हिमाचल प्रदेश देव भूमि है जहाँ हजारों की तादाद में देवी देवता हारियान सहित ब्यास पार्वती के पवित्र संगम स्थल पर स्नान करने आते है संगम स्थल की ओर जाने के लिए पार्वती नदी पर बने पुल को जो जुलाई 2023 में बाढ़ में बह गया था उसे शीघ्र बनाया जाए I जिससे देवी देवताओं के हारियानों को ब्यास पार्वती के पवित्र संगम स्थल जिया तक आने में कोई कठिनाई न हो I
बिजली महादेव की पहाड़ी पर पैदल ट्रैक ज़िया से बिजली महादेव तक पक्का पेवर वाला रास्ता बनाया जाए जिस पर ट्रैकिंग करने वाले सैलानी यहाँ के स्वच्छ वातावरण में ताजा और फ़्रेश हवा को महसूस कर सके I इस स्थान पर उपरोक्त गतिविधि करने से पर्यटन के माध्यम से सरकार को अच्छा राजस्व प्राप्त होगा और स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा साथ ही हिमाचल प्रदेश के वासियों को भी अच्छा रोजगार मिलेगा I
हर जिला में पार्किंग स्थल बनाए जाने चाहिए तथा प्रदूषण नियंत्रण के लिए ईवन ओड नम्बर गाड़ियाँ सड़क पर चलनी चाहिए जिसमें आवश्यक सेवा वाली गाड़ियों को छूट मिलनी चाहिए I
काबिल को मौका मिलना चाहिए I जिसके लिए प्रतियोगात्मक परीक्षाएं लाइव 100% और
साक्षात्कार 100 % लाइव होना चाहिए जिसे देश की आम जनता लाइव देखे I देश की बागडोर काबिल हाथों में होगी तभी देश आगे बढ़ेगा I पेपर लीक की सजा फांसी होनी चाहिए I
कृषि में सुधार करने के लिए स्वामी नाथन की रिपोर्ट को लागू किया जाना चाहिए I किसानों को उचित MSP मिलना चाहिए I
पहली कक्षा से कौशल विकास की कक्षाएं लगनी चाहिए I शिक्षा को रोजगार से जोड़ना चाहिए I हर जिले में आदर्श स्कूल हो जहाँ साइंस व कंप्यूटर सहित सभी विषयों के निपुण अध्यापक हों I
हर जिले में आधुनिक अस्पताल हो I
देश में केवल 5 चीज फ्री होनी चाहिए:
(A) शिक्षा (हर नागरिक को उच्च शिक्षा )
(B )ईलाज (हर भारतीय को)
(C )पानी प्रति व्यक्ति (पीने का 70 लीटर/अन्य उदेश्य के लिए 2000 लीटर मासिक)
(D) 300 यूनिट बिजली मासिक
(E ) न्याय
विकलांग और 70 साल से अधिक आयु के लोगों के लिए मुफ्त राशन या राशन भता ।(केवल 70 वर्ष से अधिक आयु के लोगो को जो BPL में हो या जिनकी देख भाल करने वाला न हो उनको और विकलांगों को मुफ्त राशन/मुफ्त भोजन की सुविधा हो) बाकी किसी को शिक्षा और चिकित्सीय स्वास्थ्य सुविधा के अतिरिक्त कुछ भी मुफ्त नहीं होना चाहिए।
सरकार की आमदनी कैसे बढ़गी आइए जरा गौर करें:
टैक्स 1 लाख रुपए सालाना की कमाई पर 2 %
5 लाख सालाना की कमाई पर 3%
10 लाख से 20 लाख सालाना की कमाई पर 5%
20 लाख से 1 करोड़ सालाना तक की कमाई पर 10%
1 करोड़ से अधिक सालाना तक की कमाई पर 20%
100% लोगो को टैक्स भरना अनिवार्य होना चाहिए हर टैक्स पेयी की जीवन बीमा सरकार की तरफ से होगी और टैक्स पेयी की दुर्घटनावश मृत्यु पर उसके आश्रितों को कम से कम 2 लाख रुपए और अधिकतम 3 करोड़ रुपये दिए जायेंगे I
एक देश एक कानून होना चाहिए। जनसंख्या नियंत्रण कानून होना चाहिए सभी देशवासियों के लिए।
15 अगस्त 2025 के बाद 2 से अधिक बच्चों के माता पिता को सरकार से मिलने वाली सारी सुविधाएं उपलब्ध न हो। एसे माता पिता को चुनाव लड़ने पर प्रतिबंध लगाया जाए।
हर देशवासी आत्मनिर्भर होगा तभी देश आत्मनिर्भर होगा I
जय हिन्द जय भारत I
भवदीय
आपका अपना युव राज नेगी I
+919418009119